Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

महाराणा प्रताप के दिखाए मार्ग पर चले युवा पीढ़ी

हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि बुधवार को जंक्शन स्थित श्री करणी राजपूत विश्राम गृह में मनाई गई। विभिन्न समुदाय के नागरिकों ने महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के शौर्य की गाथा का उल्लेख करते हुए उनके जीवन के बारे में बताया। राजपूत समाज के अध्यक्ष भूपसिंह राठौड़ ने कहा कि इतिहास के पन्नों में अपनी बहादुरी के तमाम किस्से दर्ज कराने वाले शूरवीर सपूत महाराणा प्रताप के शौर्य और बहादुरी की मिसाल पूरी दुनिया में दी जाती है। उन्होंने अपने पराक्रम से मुगलों को नाकों चने चबवा दिए थे।