हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन के गांधीनगर स्थित श्री काशी विश्वनाथ महादेव मन्दिर में श्री नीलकंठ महादेव सेवा समिति की ओर से श्रावणी महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में मंगलवार रात्रि को जागरण का आयोजन किया गया। जागरूक की शुरूआत समिति अध्यक्ष अश्वनी नारंग, उपाध्यक्ष चिमन मित्तल, रत्तीराम शाक्य ने विधिवत पूजा-अर्चना कर की। जागरण में श्री गोविन्द गोधाम जागरण मण्डल, दीपक गोयल व सोनू सरगम अबोहर ने बम-बम भोले, भोले दी बारात और मां गौरां तेरा लाड़ा आदि भजन गाए। जागरण में बाबा भोलेनाथ का सुंदर दरबार विशेष आकर्षण का केन्द्र रहा। उधर, मन्दिर में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में मंगलवार सुबह 10 बजे से बुधवार सुबह तक भण्डारा निरन्तर जारी रहा। हजारों श्रद्धालुओं ने भण्डारे में प्रसाद ग्रहण किया। बुधवार सुबह भोलेनाथ की महाआरती की गई। इस मौके पर समिति के अशोक सचदेवा, प्रवीण, बलदेव कुमार, विपन गगनेजा, उपाध्यक्ष चिमन मित्तल, सचिव सुरेन्द्र गाडी, कोषाध्यक्ष दीपक नारंग, सहसचिव सुरेश गुप्ता, प्रचार मंत्री विजय भूतना, श्रवण सहारण, अनिल शर्मा, राजकुमार नागपाल, रामचन्द्र बाघला, महेश लकेसर, नरेश बाघला, साहबराम करड़वाल, सुनील मिड्ढा, महावीर शर्मा, रत्तीराम शाक्य, मैनेजर दौलतराम शाक्य आदि मौजूद रहे।