Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

महेंद्र सिंह धोनी से मिली खास सलाह, जानें कौन हैं आईपीएल नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले भूटान के पहले क्रिकेटर मिक्‍यो दोर्जी

नई दिल्ली

आईपीएल 2022 मेगा ऑक्‍शन (IPL 2022 Mega Auction) का आयोजन अगले महीने 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होना है। नीलामी के लिए इस बार 1214 खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें 896 भारतीय और 318 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। इन विदेशी खिजलाड़ियों में कुछ नाम ऐसे भी हैं, जो अपने देश के एकमात्र क्रिकेटर है, जिन्होंने आईपीएल नीलामी के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें एक नाम भूटान के ऑलआउंडर मिक्‍यो दोर्जी (Mikyo Dorji) का भी हैं।