मुंबई
अभिनेत्री काजल अग्रवाल कुछ दिनों पहले ही मां बनी हैं। हाल ही में उनके पति गौतम किचलू ने बेटे के नाम का खुलासा किया। काजल और गौतम ने अपने बेटे का नाम नील किचलू रखा है। इस वक्त वह बच्चे की देखभाल में बिजी हैं। अब काजल ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा है। उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी और मदरहुड के अनुभव को फैन्स के साथ शेयर किया है। अभिनेत्री ने बताया कि बेटे के जन्म से वह बहुत एक्साइटेड और खुश हैं। वह कई रातें ठीक से सो भी नहीं पाईं लेकिन इस वक्त वह सब सही लगने लगा है।
काजल अग्रवाल ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। काजल लिखती हैं, ‘अपने बच्चे नील का इस दुनिया में स्वागत करके बहुत खुश और एक्साइटेड हूं। बच्चे का जन्म उत्साहजनक, लंबा, फिर भी सबसे संतोषजनक अनुभव है।‘ उन्होंने बताया कि नील को पहली बार अपने सीने से लगाने पर जो अनुभव हुआ उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है।