Saturday, July 4निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मार्च तक 10 हजार डाकघर खोलेगी सरकार, 5 किलोमीटर के दायरे में मिलेगी हर सुविधा

नई दिल्ली

भारतीय डाक अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए इस वर्ष 10,000 और डाकघर खोलेगा। डाक विभाग के सचिव अमन शर्मा ने बताया कि सरकार हमें अपनी पहुंच और बढ़ाने और अधिक डाकघर खोलने के लिए कह रही है। हमें 10,000 और डाकघर खोलने की अनुमति मिली है।  अमन शर्मा के मुताबिक सरकार चाहती है कि लोगों को उनके आवास के पांच किलोमीटर के दायरे में बैंकिंग और वित्तीय सेवाएं उपलब्ध हों। इसलिए हम और डाकघर स्थापित कर रहे हैं।