Tuesday, September 1निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मिले राजस्थान बोर्ड रिजल्ट जल्द घोषित होने के संकेत

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर बहुत जल्द 10वीं 12वीं रिजल्ट की घोषणा करने वाला है। परिणाम जारी करने से पहले राजस्थान बोर्ड ( आरबीएसई ) ने स्क्रूटनी प्रक्रिया को लेकर एक अहम नोटिस जारी किया है। आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी नोटिस में स्क्रूटनी के लिए आवेदन का समय, एप्लाई करने की प्रक्रिया व भुगतान फीस समेत तमाम गाइडलाइंस बताई गई हैं। राजस्थान बोर्ड ने कहा है कि 10वीं 12वीं रिजल्ट जारी होने के बाद विद्यार्थी 10 दिनों के भीतर बिना लेट फीस के अपनी आंसरशीट की स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकेंगे। लेट फीस के साथ आवेदन की विंडो पांच दिन तक और खुली रहेगी। 

स्क्रूटनी के लिए स्टूडेंट्स को 100 रुपये फीस भी देनी होगी। इसका भुगतान नेट बैंकिंग या डेबिट क्रेडिट कार्ड से किया जा सकेगा। स्क्रूटनी के बाद स्टूडेंट्स अपनी आंसर-शीट की स्कैन कॉपी भी प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें  rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर SCRUTINY 2022 के लिंक पर क्लिक कर आवेदन करना होगा।