Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मीणा या मीना: UPSC ने माना जो मीणा है, वो ST Category में Eligible नहीं है,  हिम्मत सिंह बोले- BJP सांसद चुप क्यों है? 

जयपुर

राजस्थान में मीणा या मीना का मामला एक बार सुर्खियों में है। यूपीएससी (UPSC) के प्रवर्तन अधिकारी/ अकाउंट अधिकारी के पद पर भर्ती के लिए जारी विज्ञापन में केवल मीना सरनेम वाले अभ्यर्थियों को ही एसटी कैटेगेरी के लिए माना है। यूपीएससी की भर्ती विज्ञप्ति में बिंदु संख्या 5 में स्पष्ट लिखा है, जो मीणा है, वो ST में Category Eligible नहीं है। इसमें #Mina जाति वाले अभ्यर्थियों को अनुसूचित जनजाति मानकर आरक्षण के लाभ के लिये योग्य माना गया है, जबकि #Meena सरनेम वाले अभ्यर्थियों को योग्य नहीं माना गया है। 

हिम्मत सिंह बोले- अब सांसद जसकौर चुप क्यों है? 

 यूपीएससी (UPSC) के विज्ञापन से राजस्थान की सियासत में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिल शुरू हो गया है। किसान नेता हिम्मत सिंह गुर्जर ने दौसा सांसद जसकौर मीणा निशाना साधा है। किसान नेता  हिम्मत सिंह गुर्जर ने ट्वीट कर लिखा- अब सांसद जसकौर चुप क्यों है? एक तरफ राजस्थान में मीणा समुदाय के नेता मोदी भक्ति में लीन है। उधर मीणा समाज को टारगेट कर यूपीएससी (UPSC) की भर्ती विज्ञप्ति में बिंदु संख्या 5 में स्पष्ट लिखा है कि जो मीणा है, वो ST में Category Eligible नहीं है। उल्लेखनीय है कि सांसद जसकौर मीणा ने हाल में बयान दिया था कि सक्षम लोगों को आरक्षण छोड़ देना चाहिए। इस पर काफी बवाल हो गया था। जसकौर के धुर विरोधी भाजपा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने पलटवार करते हुए कहा कि जसकौर को रिजर्व सीट से चुनाव नहीं लड़ना चाहिए था। जसकौर को सांसद के पद से इस्तीफा दे देना चाहिए ताकि, आरक्षित वर्ग के किसी व्यक्ति को मौका मिल सके।