Wednesday, July 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मुंबई में कार के अंदर मास्क नहीं पहनने वालों पर अब जुर्माना नहीं; पहली बार एक्टिव केस 2% से भी कम हुए

मुंबई में अब प्राइवेट कार के अंदर मास्क नहीं पहनने वालों पर जुर्माना नहीं लगेगा। मुंबई नगर निगम की ओर से इसके लिए आदेश जारी कर दिया गया है। हालांकि पब्लिक प्लेस, पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफर करने वालों के लिए मास्क अभी भी अनिवार्य है। बगैर मास्क पकड़े जाने पर ऐसे लोगों को जुर्माना भरना पड़ेगा।

इस बीच, देश के लिए एक राहत की खबर है। मई के बाद पहली बार ऐसा हुआ है जब एक्टिव केस 2% से भी कम हो गया है। अब देश में 1.94% यानी 2.05 लाख एक्टिव केस हैं। बाकी 1 करोड़ 1 लाख 96 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1 लाख 52 हजार 311 मरीजों की मौत हो चुकी है। अब तक देश के 1 करोड़ 5 लाख 58 हजार से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।

नए केस मिलने के मामले में भारत दुनिया का 12वां देश
एक और राहत की खबर है। हर दिन कोरोना के नए मरीजों के मिलने के मामले में भारत दुनिया में 12वां देश हो गया है। कुछ दिनों पहले तक भारत 7-9वें नंबर पर था। हर दिन मौत के मामले में भारत 14वें नंबर पर है। सबसे ज्यादा केस अमेरिका में मिल रहे हैं और यहीं सबसे ज्यादा मौतें हो रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *