Saturday, September 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मूर्ति निर्माण कार्य के लिए दिया आर्थिक सहयोग

  • जंक्शन रेलवे स्टेशन की बाउंड्री में बन रही भोलेनाथ की दस फीट ऊंची मूर्ति
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    जंक्शन रेलवे स्टेशन की बाउंड्री में महाशिवरात्रि संघ की ओर से भगवान भोलेनाथ की मूर्ति का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। शुक्रवार को नगर परिषद की पूर्व उपसभापति नगीना बाई व रावतसर से किन्नर समाज की दर्शना बाई के नेतृत्व में किन्नर समाज ने 51 हजार रुपए की सहयोग राशि संघ पदाधिकारियों को सौंपी। यह राशि संघ के राजू बाबा, प्रकाश तंवर, अशोक व्यास को सुपुर्द की गई। इसके लिए संघ सदस्यों की ओर से नगीना बाई व दर्शना बाई का माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। इस मौके पर नगीना बाई ने कहा कि किन्नर समुदाय सदैव धार्मिक व सामाजिक कार्यों में सहयोग करने के लिए अग्रिम पंक्ति में रहता है। उन्होंने बताया कि भगवान भोलेनाथ की मूर्ति के निर्माण की बात पता चलते ही समाज के सदस्यों की ओर से इसमें सहयोग करने की इच्छा जाहिर की गई थी जिसे आज पूर्ण किया गया। संघ सदस्य प्रकाश तंवर ने कहा कि पिछले 100 वर्ष से भी अधिक से समय रेलवे बाउंड्री में भगवान भोलेनाथ की मूर्ति लगी हुई थी जो किन्हीं कारणों से खंडित हो गई थी। इस स्थान पर श्रद्धालुओं की भगवान भोलेनाथ पर भरपूर आस्था है। इसके चलते महाशिवरात्रि संघ की ओर से भोलेनाथ की मूर्ति का निर्माण करवाने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि अब यहां लगने वाली भगवान भोलेनाथ की मूर्ति मकराना के विख्यात मूर्ति कलाकारों की ओर से बनाई जा रही है जो कि लगभग 10 फीट ऊंची होगी। इसी के साथ भोलेनाथ पार्क का भी जीर्णाेद्धार किया जाएगा। इस मौके पर पायल बाई, काली बाई, राकेश सैनी, मनोज मोदी, भवानी तंवर, मोहित, तरुण, अरविंद आदि मौजूद थे।