धौलपुर। धौलपुर पुलिस ने लॉरेंस गैंग के दो गुर्गों को गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाशों पर हरियाणा पुलिस ने 15-15 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। ये दोनों गुड़गांव के पटौदी इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस को आरोपियों से 2 अवैध हथियार और 4 कारतूस मिले हैं। गुर्गे धौलपुर जिले में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। फिलहाल दोनों आरोपियों से पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के मर्डर को लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।