मुंबई
फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर आज शादी के बंधन में बंध जाएंगे। उससे पहले उनकी प्री-वेडिंग सेरेमनी हुई। 17 फरवरी को पहले उनकी हल्दी की रस्म निभाई गई और फिर रात में मेहंदी फंक्शन हुआ। फरहान और शिबानी अपनी शादी को निजी रखना चाहते हैं ऐसे में उन्होंने केवल परिवार के लोगों और दोस्तों को ही आमंत्रित किया है। मेहंदी फंक्शन के दौरान का एक वीडियो सामने आया है जिसमें शिबानी की बहन अनुषा दांडेकर अपने दोस्तों संग स्टेज पर हैं। सभी मिलकर फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ के गाने ‘मेहंदी लगा के रखना’ पर डांस कर रहे हैं।
रिया चक्रवर्ती ने भी दिया साथ
अनुषा ने पीले रंग की साड़ी पहनी है और फूलों से बने गहने मैच किए। उनके साथ अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और बहन अपेक्षा भी हैं। मेहंदी की रस्म फरहान अख्तर के मुंबई स्थित घर पर हुई। इससे पहले अनुषा इसी अटायर में मीडिया के सामने आईं और फोटोग्राफर्स को पोज दिए।