मुंबई
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘पुष्पा’ का खुमार अभी भी लोगों से उतरा नहीं है। फिल्म का हर गाना सुपरहिट हुआ और सेलिब्रिटीज से लेकर आम यूजर्स तक ने इसके हुक स्टेप्स पर डांस करते हुए वीडियो बनाया। अब कविता कौशिक ने ‘मैडम सर’ की टीम के साथ ‘पुष्पा’ के गाने ‘सामी सामी’ पर डांस किया। वीडियो की शुरुआत कविता कौशिक से होती है। वह कैमरे की ओर देखते हुए डांस करती हैं आगे उन्हें सभी ज्वॉइन करते हैं।
‘मैडम सर’ की एक्ट्रेस गुल्की जोशी, युक्ति कपूर, भाविका शर्मा, प्रियांशु सिंह और सोनल हैं। शो में कविता कौशिक चंद्रमुशखी चौटाला वाले किरदार में हैं। उन्होंने इस किरदार से सालों तक दर्शकों के दिलों पर राज किया है। उनका हेयर बॉब कट में है और वर्दी में स्टाइलिश लग रही हैं।