नई दिल्ली
आईपीएल 2022 का आगाज 26 मार्च से होने जा रहा है। 15वें सीजन के सभी 70 लीग मैच महाराष्ट्र में ही खेले जाएंगे। कोविड-19 के बीच फैन्स को स्टेडियम में मैच देखने की अनुमति मिलेगी या नहीं इस खबर पर हर एक दर्शक की नजर टिकी हुई है। ऐसे में महाराष्ट्र के खेल मंत्री सुनील केदार अच्छी खबर लेकर आए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि आगामी आईपीएल के मैचों के लिए दर्शकों को अनुमति दी जाएगी। बता दें, इस महामारी के चलते आईपीेल 2020 यूएई में हुआ था। 14वां सीजन जरूर बीसीसीआई ने भारत में बंद दरवाजों के पीछे आयोजन करना चाहा मगर बाबयोबबल में सेंध लगने की वजह से आधे मैच यूएई में हुए थे।
इस बार टूर्नामेंट के लीग मैच मुंबई और पुणे मिलाकर चार मैदानों पर होंगे। मुंबई में 55 तो पुणे में 15 मैच खेले जाएंगे। आईपीएल के यह मैच प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम, क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (ब्रेबोर्न स्टेडियम), डीवाई पाटिल स्टेडियम और पुणे के गहुंजे में महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में होंगे।
केदार ने मुंबई में आयोजिद एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ” मुझे उम्मीद है कि जिस तरह से कोविड-19 के मामले कम हो रहे हैं उससे हमारे पास प्रतिबंध मुक्त माहौल होगा। हमें उम्मीद है कि जब आईपीएल मैच होंगे, उस समय ऐसा माहौल ऐसा होगा कि लोगों को स्टेडियम में जाने की अनुमति होगी।”