Thursday, May 14निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मोईन अली की वापसी से इस खिलाड़ी पर गिरेगी गाज

आईपीएल 2022 का 7वां मुकाबला लखनऊ सुपर जाइंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाना है। दोनों ही टीमें अपना-अपना पहला मुकाबला हार कर यहां पहुंची है ऐसे में दोनों टीमों की नजरें आज प्वॉइंट्स टेबल में अपना खाता खोलने पर होगी। चेन्नई को जहां सीजन के ओपनिंग मुकाबले में केकेआर ने मात दी थी, वहीं लखनऊ को गुजरात ने हराया था। आज के महत्वपूर्ण मुकाबले में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन कैसी होगी आइए इस पर एक नजर डालते हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन में होगी मोईन अली की एंट्री

हरफनमौला मोईन अली अपना नियमित क्वारंटीन पूरा कर टीम के साथ जुड़ गए हैं और वह लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ प्लेइंग इलेवन के लिए उपलब्ध होंगे। वीजा संबंधित दिक्कतों की वजह से यह धाकड़ खिलाड़ी भारत देरी से पहुंचा था। इसी वजह से मोईन केकेआर के खिलाफ पहला मुकाबला नहीं खेल पाए थे। मोइन अली की एंट्री से मिशेल सेंटनर को बाहर का रास्ता देखना पड़ सकता हैं। मोइन की टीम में एंट्री से मिडिल ऑर्डर तो मजबूत होगा ही साथ ही वह गेंदबाजी भी अपना पूरा योगदान दे सकते हैं। मोइन के अलावा कॉन्वे, ब्रावो और मिल्स सीएसके के अन्य तीन ओवरसीज खिलाड़ी होंगे।