Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मोदी के मंत्री ने भी माना, इलेक्ट्रिसिटी सिस्टम हैक करना चाहता था चीन

नई दिल्ली

पूर्व लद्दाख में जारी सीमा विवाद के बीच चीन अपनी ओछी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। गुरुवार को चीन हैकरों ने लद्दाख के आसपास के इलाकों में पॉवर ग्रिड के इलेक्ट्रिसिटी सिस्टम को हैक करने की कोशिश की। केंद्र सरकार ने भी इस बात की पुष्टि की है। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने कहा कि चीनी हैकरों की ओर से लद्दाख के पास बिजली वितरण केंद्रों को निशाना बनाने के दो प्रयास किए गए लेकिन सफल नहीं हुए।

आरके सिंह ने आगे कहा कि ऐसे साइबर हमलों का मुकाबला करने के लिए हमने अपनी रक्षा प्रणाली को पहले ही मजबूत कर लिया है। उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं है जब हैकिंग का प्रयास किया गया है। इससे पहले जनवरी और फरवरी में भी ऐसे प्रयास हुए थे। हमने 2018 में ही साइबर सिक्योरिटी को काफी मजबूत किया है। ऐसी कोशिश सफल नहीं होगी।