Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

यातायात व्यवस्था में सुधार के प्रयास, शहर में बनेंगे नए ट्रैफिक प्वाइंट

सीमा सन्देश न्यूज
श्रीगंगानगर।
जिले में वाहनों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इस कारण यातायात का भी दबाब बढ़ने लग गया है। जिला मुख्यालय पर यातायात व्यवस्था का बुरा हाल हो गया है। ट्रैफिक थाना में पुलिसकर्मियों का लगभग स्टॉफ पूरा होने के बाद भी यातायात व्यवस्था बिगडी हुई हैं। इस कारण शहर में नए ट्रैफिक प्वार्इंट बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई हैै। मिली जानकारी के अनुसार ट्रैफिक पुलिस ने शहर में एक दर्जन से अधिक ट्रैफिेक प्वार्इंट बना रखें है। इन्ही प्वार्इंटों पर ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को लगाया जाता है। प्वार्इंटों पर लगाए जाने वाले पुलिसकर्मियों से ज्यादा गस्त पर होने के बाद भी ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है। अधिकतर मार्गों पर वाहनों का जाम लगा रहता है। इस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है।
बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल के सामने, शिव चौक, अग्रसेन चौक, चहल चौक सहित कई स्थानों को ट्रैफिक प्वार्इंट बनाया जा रहा है। इन स्थानों को अधिकारियों द्वारा चिन्हित भी कर लिया गया है। यातायात व्यवस्था को लेकर होने वाली बैठक में नए प्वार्इंट बनाने की स्वीकृति लिए जाने की सम्भावना है। डीएसपी विक्की नागपाल ने बताया कि कुछ मार्गो पर वाहनों का वन-वे किया जाने की कार्रवाई चल रही है।