Saturday, April 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

युवक के पेट में भाला मार उतारा मौत के घाट, मामूली तकरार के बाद दिया वारदात को अंजाम

मुक्तसर। मुक्तसर के संगतपुरा अबोहर रोड में मामूली तकरार के बाद निहंग सिंह ने युवक के पेट में बरछा (भाला) आर पार कर उतारा मौत के घाट। वारदात के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया है। वारदात सरे बाजार दिनदहाड़े की गई है। मृतक की पहचान हैप्पी पुत्र महिंदर सिंह (24) निवासी संगत पुरा अबोहर रोड मुक्तसर के रूप में हुई है। चौकी बस स्टैंड की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।