Monday, July 6निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

युवराज ने अर्शदीप सिंह का किया बचाव, कहा- एक ड्रॉप कैच आपकी काबीलियत को परिभाषित नहीं करता

नई दिल्ली

एशिया कप 2022 (Asia Cup) के सुपर 4 मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत काे पांच विकेट से मात दे दी। इस जीत के साथ ही पाक टीम ने ग्रुप चरण में भारत से मिली हार का बदला भी चुकता कर लिया। मुकाबले में भारतीय फील्डर अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने एक आसान का कैच टपका दिया। अर्शदीप ने 18वें ओवर में पाकिस्तानी बल्लेबाज आसिफ अली का कैच छाेड़ दिया। आासिफ ने इसके बाद 8 गेंद पर 16 रन बनाकर पाकिस्तान को जीत दिला दी। अर्शदीप के ड्रॉप कैच को मैच का टर्निंग प्वाइंट बताया जा रहा है और साथ ही फैंस उनकी आलोचना भी कर रहे हैं। हालांकि टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने अर्शदीप का बचाव किया है।