Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

युवा प्रतिभाओं को किया सम्मानित

  • एक ने प्रतियोगिता में जीते मेडल तो दूसरे ने सीआईडी धारावाहिक में किया विलेन का रोल
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    श्री ओम बन्ना टाइगर फोर्स सदस्यों की ओर से शनिवार को तहसील के गांव नौरंगदेसर की दो युवा प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। टाइगर फोर्स के प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रदीप पाल एवं जिलाध्यक्ष रविन्द्र सिसोदिया के नेतृत्व में दोनों प्रतिभाओं का जिला कारागृह के सामने सम्मान किया गया। इस मौके पर मौजूद जिला कारागृह के उप कारपाल मोहम्मद इकबाल भाटी की ओर से भी दोनों प्रतिभाओं का माला पहनाकर सम्मान किया गया। श्री ओम बन्ना टाइगर फोर्स के प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रदीप पाल ने बताया कि गत दिनों पंजाब में हुई प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले धावक सत्यदेव सिंह व सीरियल सीआईडी में विलेन का रोल करने वाले लखविन्द्र सिंह को सम्मानित कर इन प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया गया। दोनों ही युवा गांव नौरंगदेसर के निवासी हैं।