-मास्टर प्लान में 80 फीट है सड़क की चौड़ाई
श्रीगंगानगर। मास्टर प्लान में सड़क की चौड़ाई 80 फीट होने के बावजूद सड़क पर लोगों द्वारा बड़ी संख्या में अतिक्रमण किए हुए है। ऐसे वर्तमान में भी लोगों द्वारा निर्धारित सड़क परिधि में निर्माण किए जा रहे हैं। जल्द ही में नगर विकास न्यास द्वारा इस सड़क की चौड़ाई बढा इसका नव निर्माण किया जाना है। ऐसे में लोग और अतिक्रमण ना करे इसलिए नगर विकास न्यास द्वारा जस्सा सिंह मार्ग सद्भावना नगर होते हुए पदमपुर लींक रोड को मिलाने वाली सड़क पर अतिक्रमण नहीं करने का बोर्ड लगा ही दिया। यह बोर्ड जस्सासिंह मार्ग पर इस सड़क के मुहाने पर लगाया गया है। इससे पूर्व भी यूआईटी एईएन सुखपालकौर द्वारा भी इसकी तैयारी की गई थी। परन्तु हर बार उच्चाधिकारियों की स्वीकृति के चलते यह मामला अटक जाता। इसी बीच उनकी मौत हो गई। जिसके बाद यह मामला ठण्डे बस्ते में चला गया। कुछ दिनों पूूर्व इस मार्ग की चौड़ाई मास्टर प्लान के अनुरूप करने सहित मांगों को लेकर लोगों द्वारा यूआईटी कार्यालय और कलक्टरेट पर प्रदर्शन किया गया। इसके बाद शुक्रवार को यूआईटी के मौजूदा तहसीलदार ने संघर्ष समिति संयोजक नरेश शर्मा को इस दिशा में कार्यवाही आगे बढ़ाने को आश्वस्त किया था। जिसके बाद यह बोर्ड लगाया है।