मुंबई
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ब्यूटी विद ब्रेन की मिसाल हैं। सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव रहती हैं। वह केवल अपनी तस्वीरें और वीडियोज ही पोस्ट नहीं करतीं बल्कि ट्रोल करने वालों को सबक सिखाने में भी पीछे नहीं रहती हैं। मीरा को जो सही लगता है उस पर बात करने से नहीं हिचकतीं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला जब यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की को उनके कपड़ों की वजह से आलोचना की गई। रुस के हमले से यूक्रेन इन दिनों जूझ रहा है। ऐसे वक्त में यूक्रेन के राष्ट्रपति के कपड़ों को लेकर सवाल उठाए गए तो मीरा ने अपनी राय रखी।