Friday, September 4निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

यूक्रेन ने भारत से लगाई मदद की गुहार, कहा- पुतिन से बात करें मोदी जी, वो उनकी जरूर सुनेंगे

नई दिल्ली

भारत में यूक्रेन के राजदूत डॉ इगोर पोलिखा ने रूस-यूक्रेन संघर्ष के बीच भारत सरकार से हस्तक्षेप की मांग की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात करने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा, “मैं समझता हूं कि इस मामले में आपके (भारत) प्रधानमंत्री पुतिन से बात कर सकते हैं। वह हमारे राष्ट्रपति से भी बात कर सकते हैं। इतिहास में कई बार भारत ने शांति स्थापना की भूमिका निभाई है। हम इस युद्ध को रोकने के लिए आपकी मजबूत आवाज की मांग कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि हम इस युद्ध को रोकने में भारतीय नेतृत्व के सक्रिय समर्थन की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

भारत में यूक्रेन के राजदूत ने कहा है कि भारत रूस के आक्रमण के खिलाफ उनकी मदद करें। यूक्रेन के राजदूत ने गुरुवार को कहा, “वर्तमान समय में, हम भारत के समर्थन की गुहार लगा रहे हैं। लोकतांत्रिक राज्य के खिलाफ अधिनायकवादी शासन की आक्रामकता के मामले में, भारत को पूरी तरह से अपनी वैश्विक भूमिका निभानी चाहिए।”