हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। यूथ वीरांगनाओं की ओर से बुधवार को एक जरूरतमंद परिवार की प्रसूता को डिलीवरी के पश्चात देसी घी, पंजीरी के अलावा बच्चे के लिए खिलौने, कपड़े सहित अन्य जरूरत का सामान भेंट किया गया। इस मौके पर यूथ वीरांगना रजनी ने बताया कि उक्त महिला का गत तीन माह से यूथ वीरांगनाओं की ओर से आवश्यक इलाज करवाया जा रहा था। उक्त महिला ने गत दिवस टाउन के राजकीय जिला चिकित्सालय में बेटी को जन्म दिया। इस पर उस महिला को डिलीवरी के बाद सेवन की जाने वाली खाद्य सामग्री भेंट की गई है। उन्होंने कहा कि यूथ वीरांगनाएं भविष्य में भी ऐसे जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए आगे रहेंगी। इस दौरान पूनम, गुरप्रीत, मीनाक्षी, कुलदीप कौर, पूजा सहित कई यूथ वीरांगनाएं मौजूद थीं।