Wednesday, May 13निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

यूपी के हापुड़ में वढरकऊउ फैक्ट्री का बॉयलर फटा:जलने और दम घुटने से 8 मजदूरों की मौत

धौलाना, हापुड़। हापुड़ में एक फैक्टरी में ब्यॉलर फटने से भीषण आग लग गई। हादसे में 8 लोगों की मौत बताई जा रही है। 6 शव बाहर निकाले गए हैं। हादसे में 20 लोग झुलस गए हैं। धमाका इतना तेज था कि आसपास रहने वाले लोग दहल गए। मौके पर पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंच गई हैं। राहत बचाव कार्य किया जा रहा है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
आशंका जताई जा रही है कि इनकी मौत जलने और दम घुटने से हुई है। फैक्टरी में अंदर और भी लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। धुएं का गुबार आसमान में फैल गया है।
सीएम योगी ने जताया दुख
सीएम योगी आदित्यनाथ ने हापुड़ में बॉयलर फटने से लगी आग में मजदूरों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि दुर्घटना में घायल लोगों का समुचित उपचार कराया जाए। सीएम योगी ने कहा, ‘मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है’। सीएम योगी ने आलाधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने और जांच के निर्देश दिए हैं।
बताया जा रहा है कि फैक्टरी में प्लास्टिक गलाने का काम होता है। प्लास्टिक गलाने के दौरान ही फैक्ट्री में आग लगी है। आग लगने के बाद प्लास्टिक पिघल कर मजदूरों के शरीर पर चिपक गई। जिसकी वजह से वो लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। मजदूरों की मौत का कारण दम घुटना बताया जा रहा है।