Friday, July 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

रक्षा बंधन के दिन रोड़वेज में महिलाएं करेगी नि: शुल्क यात्रा

  • आज रात 12 बजे से लागू होगी व्यवस्था, बस सटेण्ड पर पुलिस तैनात
    श्रीगंगानगर (सीमा संदेश)।
    राजस्थान रोडवेज की बसों में रक्षा बंधन के दिन(30 अगस्त) को महिलाएं व बालिकाएं नि:शुल्क यात्रा करेगी। राज्य सरकार ने राज्य के सभी रोडवेज आगार प्रबंधको को इसके आदेश जारी किए है। इस दिन पूरे राजस्थान में महिलाओं/ बालिकाओं को नि: शुल्क यात्रा करवाने और बसों और बस स्टेण्ड पर सुरक्षा व्यवस्था करने के भी आदेश दिए गए है। मिली जानकारी के अनुसार 30 अगस्त को रक्षा बंधन का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन बड़ी संख्या में महिलाएं रोडवेज की बसों में यात्रा करती है। राज्य सरकार ने रक्षा बंधन के दिन महिलाओं को बसों में नि:शुल्क यात्रा करवाने के आदेश जारी किए है। श्रीगंगानगर आगार प्रबंधक दीपक कुमार भोभिया ने बताया कि नि:शुल्क यात्रा करने की व्यवस्था 29 अगस्त की रात 12 बजे से 30 अगस्त रात 12 बजे तक रहेगी। वोल्वों की बसों को छोडकर रोडवेज की सभी श्रेणियों की बसों मेंंं महिलाएं नि: शुल्क यात्रा कर सकती है। परिचालकों द्वारा महिलाओं को टिकट दी जाएगी, लेकिन किराया नहीं लिया जाएगा। निगरानी रखने के लिए दो टीमें भी बनाई है। यह टीमें बसों की चैकिंग करेगी। उन्होंंने बताया कि रक्षा बंधन के दिन महिलाओं की अधिक भीड़ को देखते हुए केन्द्रीय बस स्टेण्ड सहित सभी मुख्य बस स्टेण्ड पर सुरक्षा के लिए एसपी को पत्र लिखा गया है। छेड़छाड़ और छीना-झपटी की वारदातों को रोकने लिए पुलिस के जवान तैनात किए गए है।