लखनऊ
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने रणजी खेल रहे सभी अनकैप्ड बल्लेबाजों को खास मैसेज दिया है। रोहित ने उन सभी बल्लेबाजों का जिक्र किया है, जिनका सपना टीम इंडिया के लिए खेलना है। श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज से पहले रोहित ने कहा कि मेरी सलाह उन सभी बल्लेबाजों के लिए यही है कि आप रन बनाते रहिए और मौके अपने आप मिलेंगे।
भारत की अंडर-19 वर्ल्ड कप विनिंग टीम के कप्तान यश धुल और मुंबई के सरफराज खान उन बल्लेबाजों में शामिल हैं जिन्होंने रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सीजन के पहले दौर में शतक जड़े हैं। रोहित ने कहा, ‘मैं उनसे सिर्फ इतना कह सकता हूं कि रन बनाते रहो और मौके मिलेंगे जैसा कि हनुमा विहारी और श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल और बाकी खिलाड़ियों के साथ हुआ, जो अब टेस्ट टीम के सदस्य हैं।’