नई दिल्ली
श्रीलंकाई टीम इन दिनों भारत के दौरे पर है और दोनों टीमों के बीच फिलहाल दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। भारत ने मोहाली टेस्ट एक पारी और 222 रनों से जीता। यह टेस्ट टीम इंडिया के लिए कई मायनों में खास रहा, इस मैच के दौरान स्टार स्पिनर आर अश्विन भारत की ओर से सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय बने। अश्विन ने इस मामले में कपिल देव को पीछे छोड़ा। बीसीसीआई टीवी ने अश्विन का एक इंटरव्यू शेयर किया है, जिसमें उन्होंने रोहित की कप्तानी को लेकर भी बात की है।