Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

रवीना टंडन ने निभाई पिता रवि टंडन के अंतिम संस्कार की रस्में, नम आंखों से दी विदाई

मुंबई

रवीना टंडन के पिता रवि टंडन का 11 फरवरी की सुबह निधन हो गया। पूरे परिवार के लिए यह मुश्किल भरी घड़ी है। रवि टंडन 86 साल के थे। उन्होंने मुंबई में अपने निवास स्थल पर अंतिम सांस ली। रवीना ने पिता के साथ की कई तस्वीरें साझा कि और सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर इसकी जानकारी दी। उनके घर जाते हुए स्पॉट कई सितारों को किया गया। सबसे पहले पहुंचने वालों में फराह खान और रिद्धिमा पंडित रहीं। फराह, रवीना की करीबी दोस्त हैं। वहीं रिद्धिमा अभिनय की दुनिया में कदम रखने से पहले एक्ट्रेस की मैनेजर रह चुकी हैं।