Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

राकेट बना यह शेयर: 87 रुपये 45 पैसे के शेयर का कमाल, केवल 3 महीने में एक लाख बन गए डेढ़ करोड़ से अधिक

नई दिल्ली

पेनी स्टॉक में वैसे तो पैसा लगाना काफी जोखिम भरा होता है, लेकिन अगर स्टॉक चल निकला तो आपको बहुत ही कम समय में लखपति से करोड़पति बना सकता है। पिछले तीन महीने में SEL Manufacturing Company के शेयरों ने जबरदस्त रिटर्न दिया है।

इस कंपनी के शेयर देखते ही देखते इस छोटी सी अवधि में ही 1670 फीसद की छलांग लगाकर 87.45 रुपये से 1548.20 रुपये पर पहुंच गया है। यानी अगर किसी ने तीन महीने पहले SEL के शेयरों में एक लाख रुपये का निवेश किया होगा आज उसके एक लाख डेढ़ करोड़ रुपये हो गए होंगे।