Saturday, May 2निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

राजनीतिकि नियुक्तियों पर कांग्रेस-भाजपा में घमासान

जयपुर

राजस्थान में राजनीतिक नियुक्तियों पर कांग्रेस और भाजपा में घमासान शुरू हो गया है। राजनीतिक नियुक्ति प्राप्त नेताओं को कैबिनेट मंत्री और राज्यमंत्री का दर्जा देने पर भाजपा के ऐतराज जताने के बाद कांग्रेस ने पलटवार किया है। खाद्यमंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि है भाजपा जल्द से जल्दी कोर्ट में चुनौती दे ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो जाए। खाचरियास ने हाईकोर्ट में चुनौती के उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ के बयान पर कहा कि राजेंद्र राठौड़ को कोर्ट जाने में देरी नहीं करनी चाहिए। खाचरियावा ने विधानसभा के बाहर मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा कि जिन नेताओं को कैबिनेट मंत्री और राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है वे लाभ के पद पर नहीं है। खाचरियावा ने कहा कि सुर्खियों में रहने के लिए भाजपा के नेता सिर्फ बयानबाजी और लेटरबाजी करने है।