Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

राजस्थान: उपेन यादव को मंत्री के आवास से पुलिस ने जबरन उठाया, बोले-हिरासत में लेने से संघर्ष नहीं रुकेगा

जयपुर

राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उपेन यादव आज अपने समर्थकों के साथ सिविल लाइंस स्थित राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह राठौड़ से आवास के बाहर धरने दे रहे थे। उपेन यादव लखनऊ समझौते की विभिन्न मांगों को पूरा करने की मांग को लेकर राजधानी जयपुर में राज्यमंत्री के आवास के बाहर धरने पर बैठे थे। फिलहाल पुलिस ने उपेन यादव को हिरासत में ले लिया है। उपेन यादव ने कहा हिरासत में लेने से संघर्ष नहीं रुकेगा। सत्यमेव जयते।

राज्यमंत्री पर वादाखिलाफी का आरोप

राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ का कहना है कि 4 दिसंबर 2021 को राज्य मंत्री धर्मेंद्र राठौर की मध्यस्था में लखनऊ समझौता हुआ था। धर्मेंद्र राठौर की मध्यस्थता में ही आंदोलन स्थगित करके लखनऊ से राजस्थान वापस लौटे थे। 5 दिसंबर को माननीय मुख्यमंत्री जी से हमारे प्रतिनिधि मंडल की मुलाकात हुई और समझौते में तय हुआ कि बेरोजगारों की विभिन्न मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। लेकिन साढ़े 3 महीने बीत जाने के बावजूद भी बेरोजगारों की अधिकतर मांगे बाकी है। समझौते की विभिन्न मांगों को पूरा करवाने को लेकर आज राज्य मंत्री धर्मेंद्र राठौड़ के निवास के बाहर मजबूरी में धरने पर बैठे।