Saturday, April 25निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

राजस्थान की नंदिनी गुप्ता मिस इंडिया-23

इंफाल। राजस्थान की 19 वर्षीय नंदिनी गुप्ता फेमिना मिस इंडिया 2023 की विजेता घोषित की गई हैं। श्रेया पूंजा फर्स्ट रनर व स्ट्रैल थौनाओजम लुवांग सैकेंड रनर अप बनीं। नंदिनी को वर्ष 2022 की मिस इंडिया सिनी सेट्टी ने ताज पहनाया। अब नंदिनी मिस वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। उसने अपने काँफिडेंस व खूबसूरती से मिस इंडिया का खिताब जीता है। इंफाल में शनिवार रात आयोजित ग्रैंड फिनाले में अनन्या पांडे, कार्तिक आर्यन, नेहा धूपिया, मनीष पाल व भूमि पेडनेकर जैसे बॉलीवुड स्टार्स शामिल हुए व अपनी प्रस्तुतियां दीं। पूर्व विजेताओं ने भी अपनी परफोरमेंस दी। प्रतियोगिता में 29 राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों की प्रतिनिधि पहुंची थी। इनमें से 30 प्रतिभागियों को शामिल किया गया। इनमें नंदिनी विजेता रहीं।
प्रियंका चौपड़ा को मानते हैं आदर्श
नंदिनी कोटा की हैं। बिजनेस मैनेजमेंट में अपनी पढ़ाई की है। वह पहले ‘फेमिना मिस इंडिया राजस्थान’ की विनर रह चुकी हैं। वह प्रख्यात उद्योगपति रतन टाटा व बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चौपड़ा को अपना आदर्श मानती हैं। उन्हें उम्मीद है कि वे भी आगे चलकर इनकी तरह अपना व अपने देश भारत का नाम रौशन करेंगी।
पहचान के लिए असफलता भी जरूरी
नंदिनी का मानना है कि पहचान बनाने के लिए कई बार असफलता भी जरूरी होती है। जब कॅरिअर या जीवन के बारे में सोचें तो तमाम कठिनाइयों व विपरीत परिस्थितियों को भी ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ें। लक्ष्य हासिल करने और चुनौतियों पर विजय पाने के लिए आगे बढ़ें। असफलता मिलती है तो उनसे सीखते हुए आगे बढ़ते जाएं।