Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

राजस्थान के खिलाड़ियों की अब तक की पूरी लिस्ट

नई दिल्ली

बेंगलुरु में इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 15वें सीजन के लिए मेगा ऑक्शन जारी है। IPL Auction 2022 के पहले दिन के समापन के बाद राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ियों की संख्या 11 हो गई। इनमें से 3 खिलाड़ियों को राजस्थान ने रिटेन किया था, जबकि ऑक्शन के पहले दिन राजस्थान रॉयल्स ने 8 खिलाड़ियों पर बोली लगाकर उनको अपने साथ जोड़ा। एक टीम में ज्यादा से ज्यादा 25 खिलाड़ी हो सकते हैं, जबकि 8 विदेशी खिलाड़ियों को भी एक टीम अपने साथ जोड़ सकती है। 

राजस्थान रॉयल्स के खाते में IPL Auction 2022 के लिए 12.15 करोड़ रुपये बचे हैं। राजस्थान की टीम ने 11 खिलाड़ियों पर 77.85 करोड़ रुपये रुपये खर्च कर दिए हैं।