Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

राजस्थान के निंबाहेड़ा जेल में लाइब्रेरी, कैदी ही चलाएंगे; कस्बे के लोग करेंगे पुस्तक दान

उदयपुर

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में निंबाहेड़ा के उप कारागृह में बंदियों की डिमांड पर लाइब्रेरी शुरू की गई है। जेल में खाली पड़ी बैरक में इस पुस्तकालय का आगाज बसंत पंचमी के मौके पर किया गया है। यहां कर्मचारियों व अिधकारियों ने किताबें गिफ्ट करना भी शुरू कर दिया है। अब बुक्स जमा करने के लिए अभियान चलाया जाएगा।