जयपुर
राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र का ट्विटर अकाउंट रविवार सुबह हैक कर लिया गया। सुबह 11.28 बजे राज्यपाल के ट्विटर हैंडल से अरबी भाषा में ट्वीट किया गया। साथ में एक इमोटिकॉन भी पोस्ट किया गया है, जिसमें किस ऑफ लव साइन दिखाई दे रहा है।
जयपुर के मुफ्ती खालिद अयूब मिसबाही से दैनिक भास्कर ने ट्वीट की हिंदी में जानकारी जुटाई। उन्होंने बताया कि अरबी में किए गए ट्वीट का मतलब है- ‘गुड मार्निंग, आपके चाचा स्पूकी और हायब्रिड आपको दुआ देते हैं।’