भरतपुर।
राजस्थान के भरतपुर में दो छात्रों की पुलिसवालों ने सिर्फ इसलिए बेरहमी से पिटाई कर दी, क्योंकि उन्होंने पुलिस की गाड़ी का हॉर्न नहीं सुना। जानकारी के मुताबिक, 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले दोनों छात्र क्रिकेट खेलकर वापस अपने घर लौट रहे थे। दूसरी ओर गाड़ी से कैदियों का मेडिकल कराकर लौट रहे पुलिसवालों ने सड़क पार कर रहे बच्चों को हॉर्न दिया लेकिन बच्चे हॉर्न की आवाज नहीं सुन सके। नाराज होकर पुलिसकर्मी गाड़ी से उतरे और दोनों बच्चों की सड़क पर पटककर लात-घूसों से पिटाई शुरू कर दी।