Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

राजस्थान पीआरओ संजय निरुपम हटाए गए

जयपुर
राजस्थान कांग्रेस में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष से चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के चुनाव पीआरओ बनाए गए संजय निरुपम को जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया है। राजस्थान में 17 सितंबर को राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष और एआईसीसी मेंबर्स के लिए के लिए प्रस्ताव भेजे जाएंगे। संजय निरुपम की जगह एपीआरओ राजेंद्र कुम्पावत को यह जिम्मेदारी दी गई है। बताया जा रहा है कि राजस्थान में पीसीसी मेंबर्स बनाए जाने को लेकर कुछ विवाद हो गया था। संजय निरुपम को पायलट समर्थक माना जाता है। गहलोत कैंप के विरोध के चलचे संजय निरुपम को जिम्मेदारी से मुक्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस पार्टी में संगठन चुनाव का प्रोसेस जब शुरू हुआ था, उसी समय संजय निरुपम को राजस्थान के पीआरओ की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उनके साथ राजेंद्र कुंपावत और अमित कुमार को जिम्मेदारी दी गई थी।

अचानक जिम्मेदारी से किया मुक्त

कांग्रेस पार्टी की ओर से लगाए गए संगठन के चुनाव अधिकारियों यानी पीआरओ को यह निर्देश दिए गए हैं कि वह 20 सितंबर से पहले हर राज्य में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव करें। साथ ही वोटर लिस्ट यानी पीसीसी मेंबर की लिस्ट को सार्वजनिक करें। राजस्थान के पीसीसी मेंबर्स के वोटर लिस्ट के साथ ही राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए 17 सितंबर को राजस्थान के प्रदेश प्रभारी अजय माकन जयपुर आ रहे हैं। अब तक संजय निरुपम यह जिम्मेदारी संभाल भी रहे थे, लेकिन अचानक संजय निरुपम को अब इस जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है। 

अजय माकन 17 सितंबर को आ रहे हैं जयपुर

17 सितंबर को राजस्थान कांग्रेस की ओर से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर नियुक्ति का अधिकार कांग्रेस आलाकमान के पास प्रस्ताव के रूप में भेज दिया जाएगा कि वह जिसे चाहे राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष बनाए। क्योंकि पीसीसी अध्यक्ष के लिए कोई नामांकन नहीं आएगा। ऐसे में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व पर ही यह छोड़ा जाएगा कि वह जिसे चाहे राजस्थान कांग्रेस की कमान सौंप दें। 17 सितंबर को प्रदेश प्रभारी अजय माकन जयपुर आ रहे हैं।