Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

राजस्थान: पैसे के विवाद में बेटे ने पत्थर से मां के पेट पर किया वार, हो गई मौत

उदयपुर

राजस्थान के उदयपुर के कोटड़ा इलाके में इकलौते बेटे ने अपनी मां की जान ले ली। दोनों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि वारदात के वक्त बेटा शराब के नशे में था। बेटे ने पत्थर से मां के पेट में वार किया, जिससे वो बेहोश हो गईं। अस्पताल ले जाते वक्त महिला की मौत हो गई।