जयपुर
राजस्थान भाजपा प्रभारी अरुण सिंह ने 4 राज्यों में भाजपा की सरकार बनने का दावा किया है। राजस्थान के दौरे पर आए अरुण सिंह ने राजधानी जयपुर में प्रेस वार्ता कर कहा कि यूपी, उत्तराखंड़ गोवा और मणिपुर में भाजपा की सरकार बनेगी। जबकि पंजाब में पहले की तुलना में पार्टी ज्यादा सीटें जीतेगी। अरुण सिंह ने कहा कि मोदी सरकार देशहित में काम कर रही है। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। प्रभारी महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि उत्तरप्रदेश के चुनावों में भाजपा को 300 से ज्यादा सीटों पर जीत मिलेगी। पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में पार्टी पहले की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करेगी। उल्लेखनीय है कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम 10 मार्च को आएंगे।