जयपुर
राजस्थान में गहलोत सरकार ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड पर 31 जुलाई तक रेस्मा लागू कर दिया है। राज्य के गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। यह अधिसूचना 31 जुलाई 2022 तक लागू रहेगी। रेस्मा लागू होने के बाद बोर्ड और इससे जुड़े संबंधित सेवाओ के कर्मचारी व अधिकारी प्रकार की हड़ताल नहीं कर सकेंगे। गहलोत सरकार ने बोर्ड की परीक्षाओं के मद्देनजर यह निर्णय लिया है।
24 मार्च से शुरू हो रही है बोर्ड परीक्षाएं
राज्य सरकार के इस आदेश के बाद बोर्ड परीक्षा से जुड़े शिक्षक या अन्य कर्मचारी, अधिकारी किसी तरह की कोई हड़ताल नहीं कर सकेंगे। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू हो रही है। इन परीक्षाओ में कोई व्यवधान उत्पन्न न हो इसे देखते हुए सरकार ने एहतियात के रूप में यह कदम उठाया है।