Wednesday, May 13निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

राजस्थान में आज भी बारिश-आंधी का अलर्ट:तीन संभाग के 16 जिलों में बदलेगा मौसम, भीषण गर्मी-लू से राहत के आसार

जयपुर

राजस्थान में आज फिर आंधी-बारिश के आसार हैं। नया वेदर सिस्टम (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) एक्टिव होने से शनिवार देर शाम जयपुर में हल्की बारिश हुई। आंधी के साथ शहर के आसमान को बादलों ने घेर लिया था। इसके कुछ ही देर बाद राहत की बारिश गिरने लगी। इसके बाद तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। नौतपा से पहले बरसे बादलों भीषण गर्मी से लोगों को राहत प्रदान की है। इस बार 25 मई से नौतपा शुरू होने की बात कही जा रही है।

मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि जयपुर, बीकानेर और भरतपुर संभाग में अगले 24 घंटे आंधी के साथ बारिश हो सकती है। इसकी वजह से तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी है। मौसम विभाग के अनुसार अलवर, भरतपुर, दौसा, करौली, धौलपुर, सवाई माधोपुर, हनुमानगढ़, चूरू, प्रतापगढ़, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बूंदी, कोटा, बारां और झालावाड़ में आंधी के साथ बारिश हो सकती है।