जयपुर
राजस्थान से एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि कुछ लड़के मिलकर पूरी मेट्रो बुक कर लेते हैं। इसके बाद वह अपने दोस्तों के साथ इसमें खूब मस्ती करते हैं। रात की जर्नी के दौरान सभी दोस्त ट्रेन में गेम खेलते हैं, खाना खाते हैं और खूब एंजॉय करते हैं।
यूट्यूब चैनल पर है वीडियो
वीडियो में अमित नाम का एक लड़का इसके बारे में पूरी डिटेल देता है। यह वीडियो क्रेजी एक्सवाईजेड नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। वीडियो की शुरुआत में अमित अपने दोस्तों के साथ एक छत पर बैठा है। यहां बैठकर यह लोग मेट्रो बुक करने की योजना के बारे में डिस्कस करते हैं। अमित बताता है कि कई दिनों के बाद आखिर हमें स्लॉट मिल गया है। पूरी मेट्रो हमने बुक कर ली है और इसमें हमारे अलावा और कोई नहीं होने वाला है। इसके बाद रात के दस बजे यह लोग पहुंच जाते हैं मेट्रो स्टेशन। यहां इंटीरियर क्लीनिंग शेड में ट्रेन खड़ी है।