जयपुर
राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र का कोरोना टेस्ट पाॅजिटिव आया है। राज्यपाल ने शनिवार को कोरोना टेस्ट कराया था। राजभवन ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। राजभवन द्वारा जारी ट्वीट के अनुसार राज्यपाल कलराज मिश्र ने शनिवार को अपना कोविड टेस्ट कराया। कोविड टेस्ट पाॅजिटिव आया है। वह स्वस्थ है तथा उन्हें कोई लक्षण नहीं है। राज्यपाल ने अपील की है कि उनके संपर्क में आए सभी जन अपने आप को आइसोलेट कर ले एवं अपना कोविड टेस्ट अवश्य कराए। सीएम अशोक गहलोत ने राज्यपाल कलराज मिश्र के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। सीएम गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि राज्यपाल कलराज मिश्र जल्द ही कोविड-19 से तेजी से रिकवर होंगे। उल्लेखनीय है कि राजस्थान में कोरोना सक्रमण तेजी से फैल रहा है। शुक्रवार को प्रदेश में 82 हजार से अधिक एक्टिव केस हो गए। राजधानी जयपुर में 2 हजार से अधिक नए केस मिले थे।