नई दिल्ली
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की पूर्व चैंपियन राजस्थान रॉयल्स ने स्टीफन जोन्स को फ्रेंचाइजी का हाई परफोर्मेंस तेज गेंदबाजी कोच नियुक्त करने की घोषणा की है। वेल्स के 48 साल के पूर्व तेज गेंदबाज जोन्स इससे पहले 2019 में टीम के तेज गेंदबाजी कोच की भूमिका निभा चुके हैं।