Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

राजस्थान विधानसभा में लंपी पर बीजेपी का हंगामा, कटारिया- डोटासरा ने एक-दूसरे पर चलाए सियासी तीर

जयपुर
राजस्थान विधानसभा के सप्तम सत्र के दूसरे चरण का आज तीसरा दिन है। विधानसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे प्रश्नकाल के साथ शुरू होगी।  जिसमें विभिन्न विभागों से जुड़े सवाल विधायकों ने लगाए हैं। सदन में ही 11 से 12 बजे तक संबंधित मंत्री लगाए गए सवालों के जवाब दिए। विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान लंपी स्किन बीमारी के मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के बीच जमकर बहस हो गई। इस पर बीजेपी विधायकों ने कड़ी आपत्ति की तो सदन में हंगामा कर दिया। लंपी से जुड़े सवाल के जवाब से विवाद हुआ। नेता प्रतिपक्ष कटारिया ने जब पशुपालन मंत्री के जवाब पर सवाल उठाते हुए कहा कि आपके जवाब से तो यह लग रहा है कि केंद्र राष्ट्रीय आपदा घोषित नहीं करेगा तो आप सहायता नहीं दोगे। नेता प्रतिपक्ष के इतना कहते ही गोविंद सिंह डोटासरा बीच में खड़े हुए और कहा कि केंद्र क्यों नहीं करेगा, फिर आप लोग किसलिए बैठे हैं। मामला गर्म हो गया है। स्पीकर जोशी ने कहा कि संबंधित मंत्री ही सवाल का जवाब देंगे।