Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

राजस्थान: 6 और 7 फरवरी को कांग्रेस विधायकों का ट्रेनिंग कैंप, गहलोत-पायलट बैठेंगे एक जाजम पर

जयपुर

सीएम अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट एक बार फिर एक ही जाजम पर बैठेंगे। कांग्रेस विधायकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू होने जा रहा है। राजधानी जयपुर में 6 और 7 फरवरी को विधायकों की ट्रेनिंग होगी। ट्रेनिंग कैंप को लेकर सियासी अटकलों का बाजार गर्म है। पूर्व में गहलोत और पायलट कैंप के विधायक एक-दूसरे को खूब खरी-खरी सुना चुके हैं। गहलोत कैबिनेट के फेरबदल के बाद यह पहला मौका होगा जब गहलोत और पायलट कैंप के विधायक एक-दूसरे को सुनाने की मुद्रा में नहीं होंगे। ट्रेनिंग कैंप में कांग्रेस के सभी विधायक शामिल होंगे। ट्रेनिंग कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रदेश प्रभारी अजय माकन भी जयपुर आ रहे हैं। कार्यक्रम में प्रमुख नेताओं का संबोधन होगा। लेकिन सभी की नजरें सीएम गहलोत और पायलट पर रहेगी। सीएम गहलोत और सचिन पायलट एक साथ पार्टी के कार्यक्रम में दिखाई नहीं दिए है।