Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

राजस्थान BJP MP की दिल्ली में बैठक, अटकलों को मिली हवा

जयपुर

राजस्थान के सभी सांसदों की दिल्ली में आज हुई बैठक के बाद सियासी अकटलों का बाजार एक बार फिर गर्म हो गया है। राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने ट्वीट कर बैठक के बारे में खुद जानकारी दी है। सतीश पूनिया ने ट्वीट कर लिखा- आज नई दिल्ली में प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह एवं संगठन महामंत्री चंद्रशेखर की उपस्थिति में सांसदों से विभिन्न विषयों पर सकारात्मक संवाद हुआ। एक सप्ताह में सतीश पूनिया के दूसरे दिल्ली दौरे के मायने निकाले जा रहे हैं।

पूनिया का एक सप्ताह में दूसरा दिल्ली दौरा 

सतीश पूनिया ने 4 अप्रैल  को भी संसद भवन में पार्टी के नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की थी। वसुंधरा राजे के बाद सतीश पूनिया का दिल्ली दौरा प्रदेश भाजपा की अंदरूनी खींचतान और गुटबाजी की ओर संकेत कर रहा है। राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मुख्यमंत्री चेहरे के लिए पूर्व सीएम वसुंधरा राजे गुट- गजेंद्र सिंह शेखावत और पूनिया गुट आमने-सामने है।