Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

राजस्थान: CM गहलोत की जुबान पर वसुंधरा राजे के लिए प्रशंसा के स्वर

जयपुर

राजस्थान में भाजपा में चल रही खींचतान के बीच इन दिनों सीएम गहलोत समेत कांग्रेस नेताओं की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। सीएम गहलोत द्वारा विधानसभा में दो बार तारीफ करने के बाद अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी वसुंधरा राजे की तारीफों के पुल बांधे है। स्वास्थ्य परसादी लाल मीणा समेत अन्य कांग्रेसी नेता भी वसुंधरा राजे की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। जानकारों का कहना है कि कांग्रेस नेताओं के बदलते रंग कुछ और कहानी बयां कर रहे हैं।
संभावना ये भी है कि कांग्रेस नेता एक रणनीति के तहत ही वसुंधरा राजे की तारीफ करते हैं ताकि दोनों गुटों में बैठी भाजपा के भीतर खेमेबाजी की खाई और गहरी हो जाए। कांग्रेस वसुंधरा को आधार बनाकर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया साधने की रणनीति पर काम कर रही है।