कोटा
राजस्थान विधानसभा में रेप में नंबर 1, यह मर्दों का प्रदेश बोलकर सुर्खियों में आए गहलोत सरकार में नं. 2 की हैसियत रखने वाले यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल उस समय भावुक हो गए जब धारीवाल समाज के एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान धारीवाल की आंखो से आंसू तक आ गए। दरअसल मंत्री धारीवाल भगवान महावीर जन्म कल्याण महोत्सव के दौरान निकाली गई सामूहिक अहिंसा पद यात्रा के दौरान समाज को संबोधित कर रहे थे। धारीवाल समाज के लोगों को एकजुट करने की बात बोलकर अचानक रो पड़े। धारीवाल के अचानक भावुक होने से समारोह में मौजूद लोग भी हैरान हो गए।