जयपुर
राजस्थान में राजीव गांधी ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण ओलंपिक शुरू हो गई है। लेकिन इनमें रेफरी द्वारा भेदभाव के आरोप भी लगाए जाने के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही मामला करौली जिले के टोडाभीम क्षेत्र में आया है। करौली जिले टोडाभीम क्षेत्र में राजीव गांधी ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण ओलंपिक के खेल इन दिनों खेले जा रहे हैं। जिसमें हर ग्राम पंचायत की टीमों ने हिस्सा लिया। जिनमें कबड्डी शूटिंग बॉल वॉलीबॉल क्रिकेट हॉकी जैसे खेलों को इस में रखा गया। लेकिन ब्लॉक स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक में टीमों के साथ रेफरी द्वारा भेदभाव के आरोप लगे हैं। क्षेत्र के युवाओं का कहना है कि स्थानीय टीमों को बढ़ावा दिया जा रहा है। ग्रामीण टीमों को बाहर किया जा रहा है। खेल को खेल की भावना से नहीं अपने पराए की भावना से खेला जा रहा है। जहां राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेला जा रहा है। वहां स्थानीय शिक्षकों का दबाव है। वहीं स्थानीय शिक्षक इसमें अपनी मनमानी कर रहे हैं।